सपा आयी तो न लगेगी मूर्ति न स्मारक: अखिलेश

लखनऊ। मायावती पर प्रदेश में जगह-जगह मूर्तियां व स्मारक बनाकर प्रचार करने का आरोप लगाने वाली समाजवादी पार्टी का कहना है कि यदि प्रदेश में उनकी सरकार आयी तो न मूर्ति लगेगी और न स्मारक बनेगा। सपा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनकी पार्टी बसपा की तरह स्मारक, पार्क व मूर्तियां लगाने की बजाय कार्य करने में विश्वास करती है।

ज्ञात हो कि पिछली सरकार में सपा ने गोमती नगर में लोहिया पार्क बनवाकर वहां लोहिया की विशालकाय मूर्ति लगवायी थी। अंबेडकरनगर जिले के आलापुर, जलालपुर, टांडा और कटेहरी विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए श्री यादव ने कहा कि मायावती ने सत्ता में आने के साथ ही पार्क, स्मारक और मूर्तियों पर चालीस हजार करोड़ रूपये खर्च कर दिए।

लखनऊ को पत्थरों का शहर बना दिया गया जिससे जनता का धन बर्बाद हो गया। इस राशि को यदि जनता के हितों में लगाया जाता तो राज्य का काफी विकास हो जाता। श्री यादव ने कहा कि यदि सपा की सरकार आती है तो स्मारक, पार्क और मूर्ति के निर्माण में पैसा खर्च नहीं किया जाएगा तथा जो भी धन होगा उसे जनता के हित में लगाया जाएगा।

अखिलेश यादव ने इस मौके पर कांग्रेस पर भी निशाना लगाया और कहा कि पिछडों के 27 प्रतिशत आरक्षण कोटे में मुसलमानों को दिया जाने वाला साढ़े चार प्रतिशत आरक्षण छलावा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस यह कर ही नहीं सकती। यादव ने पिछड़े वोट बैंक को ध्यान में रखते हुए कहा कि कांग्रेस का यह कदम पिछड़ों के हक पर डाका डालने जैसा है।

यदि कांग्रेस मुसलमानों के लिये कुछ करना चाहती है तो रंगनाथ और सच्चर कमेटी की सिफारिशों को लागू कर उन्हें आरक्षण दे। उन्होंने कहा सपा यह वादा करती है कि सरकार में आने पर रंगनाथ कमेटी और सच्चर कमेटी की सिफारिशों को पूरी तरह से लागू किया जायेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+