पंजाब में 2 बजे तक 45 और उत्तराखंड में 46 फीसदी मतदान

अगर दोनों राज्यों में चुनाव प्रक्रिया की बात की जाए तो दोनों राज्यों में कांग्रेस और भाजपा के बीच मुकाबला है। जहां पंजाब में कांग्रेस भाजपा और अकाली दल गठबंधन को सत्ता से बेदलखल करना चाह रही है वहीं उत्तराखंड में उसका सीधा मुकाबला अकेली भाजपा से है। उत्तराखंड में भाजपा की सरकार है जबकि पंजाब में अकाली और भाजपा गठबंधन की सरकार है।
राज्यों के समीकरण पर बात करें तो इन दोनों जगहों पर मुकाबला कांटे का होने जा रहा है। पंजाब में हर पांच साल बाद सरकार बदल जाती है। जिस वजह से कांग्रेस वापसी की उम्मीद कर सकती है। वहीं अकाली दल और भाजपा गठबंधन का कहना है कि वे इस बार इतिहास बनाएंगे और अकाली और भाजपा गठबंधन इस बार फिर सरकार बनाने में कामयाब रहेगी।
कांग्रेस उत्तराखंड में अपनी वापसी का दावा कर रही है। वहीं खंडूरी है जरूरी का नारा लगाने वाली भाजपा का कहना है कि उत्तराखंड में एक बार फिर कमल का फूल ही खिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications