बाबा रामदेव तय करें कि योगा करेंगे या राजनीति: कांग्रेस

सहाय ने उत्तराखंड में विभिन्न चुनावी सभाओं में कांग्रेंस उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार करने के बाद यहां पत्रकारों से कहा कि बाबा रामदेव परोक्ष रूप से राजनीति कर रहे हैं। उन्हें स्पष्ट कर देना चाहिये कि वह योग में रुचि रखते हैं अथवा राजनीति में।
उन्होंने कहा कि बाबा रामदेव को बताना चाहिये कि उत्तराखंड में भाजपा शासनकाल में किस मंत्री ने उनसे दो करोड़ रुपये की रिश्वत मांगी थी। अभी तक बाबा रामदेव ने उस मंत्री के नाम का खुलासा नहीं किया है, जबकि यह कहा था कि उनसे एक मंत्री द्वारा दो करोड़ रुपये की मांग की गयी थी।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने उत्तराखंड में जमकर भ्रष्टाचार का खेल खेला है। इसके लिये न केवल पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल दोषी हैं बल्कि वर्तमान मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी भी जिम्मेदार हैं। सहाय ने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड दिये हैं। राज्य के विकास के लिये कांग्रेस जरूरी है न कि खंडूरी।












Click it and Unblock the Notifications