हेमा या जया वोटरों पर किसका चलेगा जादू?
जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मुरली मनोहर जोशी, राजनाथ सिंह, अरुण जेटली, सुषमा स्वराज, उमा भारती, फायर ब्रांड नेता वरुण गांधी, फिल्म स्टार सांसद शत्रुधन सिन्हा, हेमा मालिनी का नाम शामिल हैं तो वहीं कांग्रेस की ओर से फिल्म स्टार नगमा का नाम सबसे आगे है। इसके अलावा राजबब्बर भी कांग्रेस के लिए वोट मांगेंगे। तो वहीं अमर सिंह के साथ लोकमंच पार्टी के लिए लोगों के लिए वोट मांग रही है।
हेमामालिनी ने बुधवार को पंजाब के जालंधर में इमोशनल स्पीच देकर लोगों से भाजपा को वोट देने की अपील की है, वो बहुत जल्द यूपी में भी नजर आने वाली हैं तो वहीं रामपुर में जयाप्रदा, सपा और आजम खान पर निशाना साध रही है।
फिल्मी दुनिया में दोनों अभिनेत्रियों की पहचान सशक्त कलाकार के रूप में रही है। बतौर अभिनेत्री तो हेमा, जया पर भारी है लेकिन राजनैतिक रूप से जया का पलड़ा हेमा पर भारी रहा है। देखना दिलचस्प होगा कि जनता इनमें से किसकी सुनेगी। ड्रीम गर्ल हेमामालिनी की या सरगम बिखेरने वाली जयाप्रदा की।













Click it and Unblock the Notifications