गणतंत्र दिवस: पहली बार परेड में वायु सेना की कमान

फ्लाइट लेफ्टिनेंट स्नेहा शेखावत पहली महिला बनी जिन्होंने 63 वर्ष की परेड के इतिहास में वायु सेना दस्ते का नेतृत्व किया। परेड के दौरान आत्मविश्वास से लवरेज स्नेहा ने वायु सेना के 144 सदस्यीय दस्ते का नेतृत्व एयर बैटल की धुन पर किया। पिछले वर्ष नवंबर में अग्नि चार मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया था।
राजपथ पर लोगों की हर्षध्वनि के बीच 3,000 किलोमीटर तक मार करने की क्षमता वाली मिसाइल ने भारत की स्वदेशी रक्षा अनुसंधान क्षमता का प्रदर्शन किया। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने पहली बार 150 किलोमीटर तक मार करने वाले प्रहार मिसाइल प्रदर्शन किया। इसके साथ ही मानव रहित विमान रूस्तम 1 का प्रदर्शन किया गया। इसका नामकरण दिवंगत प्रो. रूस्तम बी दमानिया ने किया। अमेरिका से नवंबर 2011 में खरीदे गए छह हर्कुलस विमान में से तीन का परेड के दौरान प्रदर्शन किया गया।












Click it and Unblock the Notifications