बयान से पलटे कलराज मिश्र कहा उमा से कोई गिला नहीं

लखनऊ। अब से थोड़ी देर पहले भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कलराज मिश्र ने एक प्रेस वार्ता करके कहा कि उन्होंने कभी भी उमा भारती की खिलाफत नहीं की है। पीटीआई में छपी खबर बेबुनियाद है। उमा भारती राष्ट्रीय स्तर की नेता है। उन्हें प्रदेश के चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। उनकी लोकप्रियता और काबलियत पर पार्टी को बिल्कुल भी शक नहीं है। इसलिए उन्हें पहले बिहार और अब यूपी की कमान सौंपी गयी है।

भाजपा में सीएम पद के लिए छिड़ा युद्ध

कलराज मिश्रा ने कहा कि पार्टी अगर सत्ता में आती है तो सीएम कौन बनेगा इसका फैसला पार्टी के आलाकमान करेंगे और जो फैसला लिया जायेगा वो ही मान्य है। उन्हें उमा भारती से कोई नाराजगी नहीं है। मीडिया में जो खबर आयी है वो गलत है।

गौरतलब है कि पीटीआई की खबर में कहा गया था कि कलराज मिश्र ने उमा भारती को यूपी से टिकट दिये जाने पर नाराजगी जताई है। कलराज मिश्रा ने कहा था कि उमा भारती बाहरी नेता है इसलिए वो कभी भी प्रदेश की सीएम नहीं बन सकती है। जिस पर आज कलराज मिश्रा ने अपनी सफाई पेश की है। कहा जा रहा है कि कलराज मिश्र को इस बात के लिए पार्टी हाईकमान से फटकार खानी पड़ी है इसलिए उन्होंने आज यह सफाई दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+