मुख्यमंत्री बादल के चैनलों की होगी जांच: अंबिका सोनी

अंबिका सोनी ने मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अकालियों का दोफाड़ होना कोई नई बात नहीं है। आज हालात यह है कि बादल परिवार अपने परंपरागत सीट लंबी में ही घिरकर रह गया है। वे यह समझते हैं कि पंजाब में लहर गठबंधन के पक्ष में है। उन्होंने मुख्यमंत्री बादल पर आरोप लगाया कि पंजाब में जब भी कोई आपदा आती है तो बादल पीएम डा. मनमोहन सिंह के समक्ष मदद को गिड़गिड़ाते हैं।
जब केंद्र से करोड़ों रुपए की ग्रांट मिल जाती है तो पंजाब में आकर बयान देते हैं कि केंद्र हमारे साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। चुनाव में जीत के बाद पंजाब का सीएम कौन, संबंधी प्रश्न के जवाब में अंबिका सोनी ने कहा कि कांग्रेस में यह परंपरा रही है कि चुने हुए विधायक ही सीएम को चुनते हैं।












Click it and Unblock the Notifications