बसपा विरोधी पार्टियों की साजिश से रहें सावधान: मायावती

सभी पार्टियों ने या तो राज्यों में या केन्द्र में शासन किया तथा शासन में भागीदारी की है। उन्होंने कहा कि पूजीपतियों की मदद से ही बसपा विरोधी पार्टियां सत्ता में आती हैं। केवल बसपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो अपने कार्यकर्ताओं की मदद से ही चलती है। हम पूंजीपतियों की वजह से नहीं जनता की वजह से पार्टी चलाते है। और इसिलिए सत्ता में आकर जनता की बारे में सोचते है
पूंजीपतियों की मदद से चलने वाली ये पार्टियां सत्ता में आते ही सर्वसमाज के हितों के लिये नीतियां नहीं बनाती हैं बल्कि पूंजीपतियों के हितों के लिये ही कार्य करती हैं। मायावती ने कहा कि सर्वसमाज के लोगों को उनकी सभी समस्याओं से उसी समय छुटकारा मिलेगा, जब कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी तथा अन्य बसपा विरोधी पार्टियां सत्ता में नहीं आने पायें।












Click it and Unblock the Notifications