कांग्रेस के राज में नहीं बिकेगी कृषि योग्य भूमि

तीन मार्च के विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस अपने चुनाव घोषणापत्र को अंतिम रूप देने में लगी है और इसके अगले दो सप्ताह में सार्वजनिक होने की उम्मीद है। इससे पहले खबर आयी थी कि कांग्रेस नेताओं ने गोवा में अपना चुनावी अभियान अकेले ही शुरु कर दिया है, हालांकि अब तक राकांपा के साथ पार्टी के गठबंधन के बारे में कोई फैसला नहीं हुआ है।
इच्छुक लोगों ने टिकट पाने के लिए गोवा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (जीपीसीसी) को अपने दावे पहले ही सौंप दिए हैं। मुख्यमंत्री दिगंबर कामत ने भी सड़कों पर उतरकर प्रचार शुरु कर दिया है। कामत तकरीबन पहले नेता है जिन्होंने प्रचार शुरु किया है। उन्होंने कहा कि मैं आधा दिन अपने विधानसभ क्षेत्र में गुजार रहा हूं, मतदाताओं से मिल रहा हूं। शुरुआती आधे दिन में मैं कार्यालय में अपना काम खत्म करता हूं, जबकि शेष आधे दिन घर घर जाता हूं।












Click it and Unblock the Notifications