रिलायंस मार्केट में उतारेगी 10,440 करोड़ के शेयर

यानी की कंपनी के निदेशक मंडल की अनुमति दिए जाने की तारीख से 12 माह तक यह पेशकश चलेगी। रिलायंस इंड्रस्टीज खुले बाजार से 12 करोड़ इक्विटी शेयर अधिकतम 870 रुपये प्रति शेयर के मूल्य पर खरीदेगी। वर्ष 2005 के बाद यह कंपनी की पहली शेयर पुर्नखरीद योजना है। रिलायंस इंडस्टीज ने बयान में कहा है कि इस पुनर्खरीद से शेयरधारको के लिए मूल्यांकन बढ़ेगा। इससे प्रति शेयर आमदनी तथा लगाई गई पूंजी पर प्रतिफल बढ़ेगा।
बयान में कहा गया कि इस पुनर्खरीद से शेयरधारको का पैसा लौटाने के लिए कर दक्ष तंत्र उपलब्ध होगा और कंपनी में बने रहने वाले शेयरधारकों का मूल्यांकन बढ़ेगा। पुनर्खरीद पेशकश के लिए सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केटस तथा डीएसपी मेरिल लिंच को प्रबंधक नियुक्त किया गया है। विश्लेषकों का कहना है कि इस पुनर्खरीद पेशकश से कंपनी के शेयर का गौरव वापस लौटाने में मदद मिलेगी। पिछले एक साल में रिलायंस के शेयर में करीब 35 फीसद की गिरावट आई है। इस दौरान सेंसेक्स 24 फीसद लुढ़का है।












Click it and Unblock the Notifications