दिग्गी पर बाबा रामदेव का पलटवार, बताया अक्ल से पैदल

लखनऊ। सोमवार को देहरादून में कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी के मंच पर जूता क्या फेंका एक बार फिर से राजनीति गर्मा गयी है। जहां कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा है कि इस घटना के पीछे बाबा रामदेव का ही हाथ है। वहीं बाबा रामदेव ने भी इस घटना की कड़ी निंदा की है।

बाबा रामदेव ने कहा कि जूता फेंकने की जो प्रथा है वो बेहद गलत और निंदनीय है। हमारी संस्कृति और परंपरा इस बात की इजाजत किसी को नहीं देती है। जो भी हुआ वो गलत हुआ। वो इस बात का कड़ा विरोध करते हैं।

वहीं जब उनसे यह पूछा गया कि दिग्विजय सिंह ने उन्हें ही इस बात के लिए जिम्मेदार ठहराया है तो उन्होंने कहा कि वो बुद्धिहीन और अक्ल से पैदल व्यक्तियों की बातों का जवाब नहीं देते है। किसी के कहने से क्या होता है, उन्होंने कुछ नहीं किया और ना ही वो इस ओछी हरकत का समर्थन करते हैं। आपको बता दें कि दिग्गी राजा का कहना है कि बाबा रामदेव के ही कहने पर राहुल गांधी पर जूता फेंकने का दुस्साहस हुआ है।

गौरतलब है कि सोमवार को देहरादून में चुनावी सभा के दौरान एक शक्स ने राहुल गांधी के मंच की ओर जूता फेंका था। जिसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया था। राहुल गांधी ने जूता फेंके जाने पर थैक्यूं कहा था और पुलिस वालों से बोला था कि इस व्यक्ति को छोड़ दिया जाये।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+