झुक रहा है लंदन का बिग बेन टावर

इसका निर्माण 1859 में पूरा हुआ था। लंदन स्थित इंपीरियल कालेज के भवन विशेषज्ञ प्रोफेसर जान बरलैंड का कहना है कि यह इमारत लंबे वक्त से झुक रही है। यह पहला मौका नहीं है जब बिग बेन टावर को लेकर समस्या की बात सामने आई है। 96 मीटर उंची इस इमारत पर एक विशाल घड़ी है, जिसका पेंडुलम साल 1976 में नीचे गिर गया था।
हाल ही में ‘संडे टेलीग्राफ’ द्वारा ‘फ्रीडम ऑफ इंफॉरमेशन रिक्वेस्ट’ के तहत हासिल की गई वर्ष 2009 की एक रिपोर्ट के मुताबिक 356 फुट 96 मीटर उंचा टावर उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर 0.26 डिग्री की कोण पर झुक रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि इसे लेकर घबराने की जरूरत नहीं है। इसे पीसा की झुकी हुई मीनार की स्थिति में आने तक हजारों साल लगेंगे।












Click it and Unblock the Notifications