सपा और कांग्रेस कहां से देंगे मुसलमानों को आरक्षण: भाजपा

bjp
हरदोई। भारतीय जनता पार्टी ने मुसलमानों को आरक्षण देने के वादे पर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी को कटघरे में खड़ा करते हुए उनसे पूछा है कि वे क्रमश: नौ और 18 प्रतिशत का आरक्षण दलितों या पिछड़ों में से किसका कोटा काटकर देने जा रहे हैं। ये दोनो पार्टिया आरक्षण्‍ा के नाम पर वोटरों को लुभाने का काम कर रही है।

पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी ने जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर सवायज पुर विधानसभा क्षेत्र में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सपा ने उत्तरप्रदेश में सत्ता में आने पर मुसलमानों को 18 प्रतिशत आरक्षण देने की घोषणा की है, जबकि कांग्रेस नौ प्रतिशत देने की बात कर रही है। मैं दोनों दलों से यह पूछना चाहता हूं कि वे मुसलामानों को यह आरक्षण दलितों और पिछड़ों में से किसका कोटा काटकर देंगे।

उन्होंने कहा कि दोनों दलों को इस सवाल का जवाब इसलिए भी देना चाहिए कि उच्चतम न्यायालय ने 50 प्रतिशत से अधिक आरक्षण पर रोक लगा रखी है और यदि मुसलमानों को आरक्षण देना है तो इसके लिए संविधान संशोधन की जरुरत पड़ेगी, जिसके लिए लोकसभा में दो-तिहाई बहुमत जरुरी है और जो कांग्रेस और सपा दोनों को मिलाकर भी उनके पास नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+