भाजपा के राज में उत्‍तराखंड का विकास नहीं: सोनिया गांधी

Sonia Gandhi
अल्‍मोड़ा। उत्‍तराखंड में कांग्रेस की वापसी की कमान अपने हाथों में लेने वाली कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी आज अल्‍मोड़ा में रैली को सम्‍बोधित करने पहुंची। उत्‍तराखंड में 30 जनवरी को होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले अपनी रैली में सोनिया गांधी ने राज्‍य में भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। सोनिया गांधी ने कहा कि राज्‍य में भाजपा की सरकार में विकास नहीं हुआ है।

अपनी इस रैली में कांग्रेस अध्‍यक्ष ने अपना रटा रटाया डायलॉग भी बोला कि राज्‍य की भाजपा सरकार ने केंद्र के पैसे का इस्‍तेमाल नहीं किया है। राज्‍य में भाजपा की सरकार में बेरोजगारी बढ़ी है। उन्‍होंने यह भी कहा कि भाजपा सरकार में राज्‍य में भ्रष्‍टाचार को बढ़ावा मिला है। अब जनता इस भ्रष्‍ट सरकार को और मौका नहीं देगी।

सोनिया गांधी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने खूबसूरती से लैस इस पहाड़ी इलाके के लोगों को केवल वादे किए हैं। उन्‍होंने कहा कि अगर राज्‍य में कांग्रेस की सरकार आती है तो हम प्रदेश के विकास के लिए किए गए वादों को पूरा करेंगे। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस कभी भी झूठे वादे नहीं करती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+