बच्‍चा पैदा करने के लिए आईआईटीयन का वीर्य चाहिये

Sperms
चेन्‍नई। हर मां-बाप चाहते हैं कि उनके बच्‍चे आगे चलकर खूब तरक्‍की करें। उनसे भी आगे जायें। मां-बाप ऐसे सपने बच्‍चे के पैदा होने से पहले ही बुनने लगते हैं। तमाम ऐसे मां-बाप हैं जो चाहते हैं कि उनका बच्‍चा आईआईटी या आईआईएम जैसे संस्‍थानों में पढ़े। लेकिन इन सबके बीच एक दंपत्ति ऐसा भी है, जो इस मामले में रिस्‍क नहीं लेना चाहता। ये दंपत्ति चेन्‍नई का है, जो अपने बच्‍चे के लिए किसी आईआईटीयन का वीर्य चाहते हैं।

विश्‍व प्रसिद्ध भारतीय प्रौद्योगिकी संस्‍थान (आईआईटी) का नाम तकनीकी क्षेत्र में तो आगे है। वहीं प्रबंधन के क्षेत्र में आईआईएम। एक तरफ ये प्रतिष्ठित संस्‍थान और दूसरी तरफ यह धारणा कि बुद्धिमान लोगों के बच्‍चे तेज दिमाग वाले ही होते हैं। इन दोनों का मिलन चेन्‍नई में हुआ है, जहां के एक दंपत्ति ने आईआईटी के छात्रों से अपील की है कि वो उन्‍हें अपने वीर्य या स्‍पर्म यानी शुक्राणु दान करें, ताकि उनका बच्‍चा भी तेज निकले।

सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर यह खबर तेजी से फैल गई है। दंपत्ति का मानना है कि आईआईटी के छात्रों का दिमाग तेज होता है, उनमें कोई बुरी आदत नहीं होती, वे लंबे और गोरे होते हैं। दंपत्ति ने स्‍पर्म के बदले 20,000 रुपए नकद देने की बात भी कही है।

उधर आईआईटी के पूर्व छात्रों का कहना है कि इस तरह के काम करके आप अपने बच्‍चे को आईआईटी में दाखिला नहीं दिला सकते। वहां जाने के लिए इम्‍तहान पास करना पड़ता है। हालांकि कई छात्रों ने इसके बकवास भी बताया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+