पार्टियों ने मणिपुर में दिया अच्छे शासन का वादा

उसमे कहा है कि सहयोगियों को 60 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत मिला तो हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता लोकप्रिय और जिम्मेदार सरकार बनाने की होगी। उन्होंने कहा कि किसी भी एक पार्टी को राज्य में सरकार बनाने के लिए पूर्ण बहुमत नहीं मिलेगा इसी कारण से राकांपा ने समान विचारधारा वाले दलों के साथ मिलकर पीपुल्स डेमोके्रेटिक फ्रंट (पीडीएफ) का गठन किया है।
संगमा ने कहा कि वार्ता के जरिये उग्रवाद की समस्या का हल निकालने के साथ ही साम्प्रदायिक सद्भाव बनाना, भ्रष्टाचार मिटाना, शांति और विकास के काम करना पार्टी के मुख्य एजेंडे हैं। उनहोंने कहा कि वे राज्य में ऐसा वातावरण बनाएंगे ताकि विवादास्पद सशस्त्रा बल विशेषाधिकार कानून (एएफएसपीए) की राज्य में जरुरत ही न हो।












Click it and Unblock the Notifications