मणिपुर में 279 उम्मीदवार लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

manipur
इंफाल। मणिपुर में 28 जनवरी को होने जा रहे विधानसभा चुनाव में 279 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमाएंगे। चुनाव अधिकारियों ने आज बताया कि नामांकन पत्रों की जांच और उम्मीदवारों द्वारा अपना नाम वापस लिए जाने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 279 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। उन्होंने बताया कि कुल 298 उम्मीदवारों ने 11 जनवरी की समय सीमा तक नामांकन पत्र दाखिल किया था।

नामांकन पत्रों की जांच के दौरान आठ उम्मीदवारों की उम्मीदवारी रद्द कर दी गई, जबकि 11 उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस ले लिए। चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारने वाली मुख्य पार्टियों में कांग्रेस (60), तृणमूल कांग्रेस (48), मणिपुर स्टेट कांग्रेस पार्टी (31), भाकपा (24), राकांपा (22), भाजपा (19) और मणिपुर पीपुल्स पार्टी (14) शामिल है।

वहीं, मुख्य उम्मीदवारों में राज्य के मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह (थोबल विधानसभा सीट), मणिपुर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति एनजी विजय (खुराई) और वन मंत्री टीएच देवेन्द्र (जीरीबाम) शामिल हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सभी उम्मीदवारों को अद्र्धसैनिक बल सहित पर्याप्त सुरक्षा मुहैया की गई है ताकि वे चुनाव के लिए प्रचार करने में सक्षम हो सके। उग्रवादियों की ओर से मिली धमकी के मद्देनजर उम्मीदवारों को रात में चुनाव प्रचार नहीं करने को कहा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+