एयर इंडिया के पायलट हुए बीमार असर उड़ानों पर

Air India
नई दिल्ली। एक बार फिर से एयर इंडिया के चलते लोग मुसीबत में पड़ गये हैं। दरअसल एयर इंडिया के 10 पायलटों ने अचानक बीमारी की बात कह कर छुट्टी ले ली है। जिसके चलते दिल्ली से करीब दो दर्जन उड़ाने रद्द करनी पड़ी है। जिसकी वजह से आम आदमी बुरी तरह से परेशान है।

आपको बता दें कि पायलटों ने वेतन और भत्ते नहीं मिलने से नाराज हैं जिसके चलते उन्होंने बीमारी का बहाना बनाकर छुट्टी ले ली है जिससे उड़ाने बुरी तरह से प्रभावित हो गयी है।

पायलटों के इस रवैये से पूरी उड़ान प्रक्रिया पर असल पड़ गया है। सुबह 8 बजे तक दिल्ली से एयर इंडिया की एक भी फ्लाइट उड़ान नहीं भर सकी। दिल्ली से नागपुर, अहमदाबाद, चेन्नैइ , लेह, बेंगलुरु, बागडोगरा, अमृतसर और कोलकाता की उड़ानें रद्द कर दी गईं।

उड्डयन मंत्री अजीत सिंह ने कहा कि हां पायलटों की कुछ समस्या है, जिनके चलते उन्होंने यह कदम उठा लिया है। लेकिन उन्हें पूरा भरोसा है कि वो बहुत जल्द इस समस्या से निजात पा लेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+