तालिबानियों के शव पर पेशाब करने वाले दो सैनिकों की पहचान

American Forces
वाशिंगटन। तालिबान लड़ाकुओं के शव के साथ 'डर्टी हरकत' करने वाले दो अमेरिकी सैनिकों की पहचान कर ली गई है। यह जानकारी मरीन कोर के एक अधिकारी ने दी है। अधिकारी ने बताया कि फिलहाल वो सिपाही कहां है इस बात का पता नहीं चल सका है। मामले की जांच शुरु कर दी गई है। गौरतलब है कि इंटरनेट पर जारी किये गये एक वीडियों में चार अमेरिकी मरीन सैनिकों को तालिबानी लड़ाकुओं के शव पर पेशाब करते हुए दिखाया गया है। वीडियों में साफ नजर आ रहा है कि तालिबान लड़ाकुओं का शव खून से लथपथ हैं और अमेरिकी सिपाही उसपर पेशाब कर रहे हैं।

इस वीडियों के सामने आने के बाद से दुनिया भर में मानवाधिकार के नाम पर डंडा चलाने वाले अमेरिका की अब थू-थू हो रही है। अमेरिका इस मुद्दे पर कुछ भी बोलने से कन्‍नी काट रहा है। अमेरिका के एक प्रशासनिक अधिकारी ने बताया है कि जिन सैनिकों की पहचान हुई है वह नॉर्थ कैरोलिना के सिपाही ह‍ैं। अमेरिकी मीडिया की मानें तो यह यूनिट सेकेंड रेजिमेंट की थर्ड बटालियन है। इस यूनिट को वर्ष 2011 में अफगान में तैनात किया गया था।

अमेरिकी सेना के एक अधिकारी का मानना है कि जबतक जांच चलेगी उन सिपाहियों का नाम उजागर नहीं किया जायेगा। मालूम हो कि वीडियों में जिन सैनिकों को पेशाब करते दिखाया गया है वह नौसेना की वर्दी पहने हुए हैं। अफगानिस्‍तान के राष्‍ट्रपति करजई के साथ ही साथ अमेरिका ने भी सैनिकों के इस घिनौने करतूत की आलोचना की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+