कांग्रेस संग तल्खी के बीच ममता उतारेंगी यूपी में 200 उम्मीदवार
दिल्ली (ब्यूरो)। कांग्रेस औऱ तृणमूल के बीच तल्खी के बाद ममता बनर्जी ने घोषणा की है कि उनकी पार्टी यूपी विधानसभा चुनाव में 200 प्रत्याशी उतार सकती है। 403 विधानसभा सीटों वाले उत्तर प्रदेश में पहले चरण के चुनाव में पार्टी ने 49 उम्मीदवार मैदान में उतार भी दिए हैं।
उत्तर प्रदेश चुनाव भले ही कांग्रेस, भाजपा, सपा और बसपा के बीच हो, लेकिन कई छोटे दल परेशानी खड़ी कर सकते हैं। तृणमूल भी इसमें शामिल हो गई है। बुधवार को तृणमूल ने जिन 49 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए उसमें आठ अल्पसंख्यक हैं। जबकि, जातीय समीकरण को ध्यान में रखते हुए पार्टी ने दलितों व पिछड़ों को भी अच्छी संख्या में टिकट दिया है। बुधवार को पार्टी के महासचिव सुल्तान अहमद ने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की।
यह पूछे जाने पर कि क्या वह कांग्रेस के खिलाफ मैदान में हैं, उन्होंने कहा कि केंद्र और पश्चिम बंगाल को छोड़कर उनका गठबंधन नहीं है। तृणमूल मणिपुर, असम जैसे राज्यों में भी कांग्रेस से अलग चुनाव लड़ रही है। उत्तर प्रदेश में भी उसी लिहाज से उम्मीदवार उतारे गए हैं।













Click it and Unblock the Notifications