2जी मामला: वकीलों की हड़ताल के कारण सुनवाई टली

हड़ताली वकील बार बार अदालत कक्ष में आकर कार्यवाही रोकने का अनुरोध करने लगे। नयी दिल्ली बार एसोसिएशन के सचिव सुनील चौधरी ने मामले की सुनवाई में भाग ले रहे अन्य वकीलों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी वकील कृपया अदालत से बाहर चले जाएं। मैं आप सब से आग्रह कर रहा हूं और कृपया हमारे साथ सहयोग करें।
हम किसी व्यक्ति के लिए नहीं लड़ रहे। हम आप लोगों (वकीलों) के अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। यह (2जी) मामला दैनिक आधार पर सुना जा रहा है और अगर एक दिन सुनवाई नहीं होगी तो बहुत ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा। बार एसोसिएशन के सदस्यों ने जब कार्यवाही में तीन बार बाधा डाली तो सीबीआई के विशेष न्यायाधीश ओ पी सैनी ने मामला कल के लिए स्थगित कर दिया।
सभी छह जिला अदालतों के बार एसोसिएशनों की समन्वय समिति के प्रवक्ता राजीव खोसला ने दावा किया कि हड़ताल पूरी तरह से सफल रही। एक भी वकील ने किसी अदालत में किसी मामले पर पैरवी नहीं की। इस समय बीस लाख रूपए से अधिक के सभी संपत्ति विवादों का निपटारा जिला अदालतों में और इससे अधिक मूल्य के विवादों का निपटारा उच्च न्यायालय में किया जाता है। खोसला ने कहा कि दिल्ली में 95 प्रतिशत संपत्तियों की कीमत 20 लाख से अधिक है।












Click it and Unblock the Notifications