उर्मिला मातोंडकर के नाम पर ठग लिए 13.5 लाख

Bollywood actress Urmila Matondkar
दिल्ली (ब्यूरो)। नोएडा की एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी ने फिल्म अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर के नाम पर एक व्यापारी से 13.5 लाख रूपये ठग लिए औऱ उनकी जगह किसी अन्य को बुलाकर चलते बने। हालांकि बाद में व्यवसायी की शिकायत पर कंपनी के तीन अधिकारियों के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि उर्मिला मातोंडकर को शादी में डांस के लिए बुलाने के नाम पर नोएडा की कंपनी ने ग्रेटर कैलाश निवासी व्यवसायी से साढ़े तेरह लाख रुपये ठग लिए। बाद में उर्मिला की तबीयत खराब होने की बात बता कंपनी ने उनकी जगह पर पॉप सिंगर हार्ड कौर को बुला लिया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि कंपनी के अधिकारी ने कभी भी उर्मिला से बात ही नहीं की थी।

ग्रेटर कैलाश थाना पुलिस ने व्यवसायी की शिकायत पर इवेंट मैनेजमेंट के तीन लोगों को खिलाफ ठगी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। नरिंद्र चुघ ग्रेटर कैलाश स्थित के-ब्लॉक में रहते हैं। उनका अपना व्यवसाय है। 20 नवंबर 2011 को उनकी बेटी की शादी थी। शादी-पूर्व समारोह में फिल्म अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर के डांस के लिए उन्होंने नोएडा स्थित एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी को हायर किया था।

उन्होंने उर्मिला के ठहरने लिए पांच सितारा होटल तथा उनके आने-जाने के लिए लग्जरी गाड़ियों का प्रबंध किया था। नरिंद्र चुघ ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि कंपनी ने उर्मिला मातोंडकर व शाहरुख खान की कंपनी के फर्जी कागजात तैयार कर उन्हें दिखाए तथा उनसे 13.50 लाख रुपये ले लिए। पुलिस के मुताबिक शिकायत के आधार पर इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के बानी सोहल, प्रेरणा सोहल व संजय सोहल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+