झारखंड में दो ट्रेनों में टक्कर, पांच की मौत

train accident
साहिबगंज। असम के डिब्रूगढ़ से दिल्ली आ रही ब्रह्मपुत्र मेल झारखंड के साहिबगंज से 25 किलोमीटर दूर कारोनपुरोतो में एक मालगाड़ी से टकरा गई। सूत्रों के मुताबित इस घटना में पांच लोगो की मौत हो गयी, आशंकन एक और मजदूर की मौत हो चूकी है लेकिन अभी तक प्रशासन के द्वारा कोई बयान नहीं आया है। जबकि पांच लोग घायल हो गए हैं।

घटना आज सुबह पांच बजकर पचास मिनट पर झारखंड के साहिबगंज के पास कर्णपुरा हाल्ट के पास हुई। रेलवे के मुताबिक ब्रह्मपुत्र मेल पटरी पर खड़ी एक मालगाड़ी से पीछे से टकरा गई। रेलवे ने इस हादसे में मरनेवालों के परिजनों और घायलों के लिए मुआवजे का ऐलान कर दिया है। मृतकों के परिजनों को 5−5 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को 50−50 हजार रुपये और मामूली घायल हो 10 हजार रूपया दिया जाएगा।

ट्रेन में फंसे लोगों को लाने के लिए साहिबगंज से दो राहत ट्रेनें रवाना की गई हैं। वहां के डीआरएम ने बताया कि हादसे में एक बोगी पटरी से उतर गई, जिसके सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। हादसे की पूरी जांच की जाएगी, लेकिन हमारी पहली प्राथमिकता राहतकार्य और घायलों का उपचार कराना है। अब एक प्रश्‍न हमारे सामने आता है कि क्‍यो हुआ यह हादसा, किसकी लापरवाही है इसमें।

क्यों हुआ हादसा?
रेलवे अधिकारियों ने इस हादसे की वजह कोहरा को बताया है। उनके मुताबिक घना कोहरा होने के कारण ब्रह्मपुत्र मेल का ड्राइवर सिग्नल को नहीं देख पाया। और उसने ट्रैक पर पहले से मौजूद मालगाड़ी को टक्कर मार दी। लेकिन जांच के बाद ही मालूम होगा की दुर्घटना का कारण्‍ा यह है कि कुछ और है। फिलहाल पिडि़तो को राहत कार्य उपलब्‍ध कराया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+