भारत को लड़ाकू हेलीकाप्टर के साथ मिसाइल देगा अमेरिका

पाकिस्तानी सेना ने वर्ष 1999 में इस मिसाइल का इस्तेमाल कर भारतीय वायु सेना के एक एमआई 17 हेलीकाप्टर को मार गिराया था। इस मिसाइलों को बनाने वाली कंपनी रेथियान के बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर ब्रैड बनार्र्ड ने यहां संवाददाताओं से कहा कि भारतीय वायु सेना के 22 लड़ाकू हेलीकाप्टरों के लिये जारी की गई निविदा हेतु अमेरिका सरकार ने अपाचे-64 डी का प्रस्ताव दिया।
जिसके हथियार पैकेज के तहत हमने स्टिंगर मिसाइल का प्रस्ताव दिया है। इस मिसाइल को सीधे अमेरिका सरकार ने विदेशी सैन्य बिक्री रास्ते के जरिये भारत को देने का प्रस्ताव दिया है। भारतीय वायु सेना इस समझौते को पूरा करने के अंतिम चरण में है और जल्द ही करार कर सकती है। इस करार से भारत की सैन्य व्यवस्था को एक नयी मलबूती मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications