उग्रवादियों ने बनाया मणिपुर कांग्रेस कार्यालय को निशाना

congress
इंफाल। कांग्रेस ने मणिपुर विधानसभा चुनाव के लिए एक तरफ उम्मीदवारों की सूची जारी की वहीं दूसरी तरफ मणिपुर में उग्रवादियों ने धमकी दी की जो भी राज्‍य की सत्‍ताधारी कांग्रेस में हिस्‍सा लेगा उसको मार दिया जाएगा। उन्‍होनें कहां था कि हमारा एकमात्र उद्देश्‍य मणिपुर को एक स्‍वतंत्र देश बनाना है। इन्‍होनें कहा थ कि चुनावों का जन कल्‍याण से कोई वास्‍ता नहीं। ऐसा लगता है कि पिछले दिन दी गयी धमकी की प्रक्रिया आना भी शुरू हो गयी है।

उग्रवादियों ने यहां मणिपुर कांग्रेस के कायार्लय में एक बम लगा दिया वहीं पार्टी के एक उम्मीदवार के घर को निशाना बनाया। पुलिस के अनुसार उग्रवादियों ने कल देर रात बम लगा दिया था। लेकिन किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उग्रवादियों ने कांग्रेस के एक उम्मीदवार पर भी हथगोले फेंके और कल रात कुछ स्थानों पर पार्टी समथर्कों पर हमला किया।

हमले में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। उल्लेखनीय है कि सात उग्रवादी संगठनों ने कहा है कि वह कांग्रेस के उम्मीदवारों का विरोध करेंगे। चुनाव कायार्लय सूत्रों ने बताया कि मणिपुर में विधानसभा चुनावों की लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उग्रवादियों के हस्तक्षेप से चुनाव आयोग अवगत है और चुनावों में गड़बड़ी रोकने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। सूत्रों ने बताया कि अधर्सैनिक बलों की 360 कंपनियां तैनात की जाएंगी। भाषा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+