ईडी कर सकता है कुशवाहा के खिलाफ मामला दर्ज

सूत्रों के अनुसार कुशवाहा और अन्य के खिलाफ सीबीआई द्वारा दर्ज की गई प्राथमिकी के तथ्यों को प्रवतर्न निदेशालय देखेगा और यदि उसे लगता है कि धन शोधन नियंत्रण अधिनियम (पीएमएलए) तथा विदेशी विनिमय प्रबंधन अधिनियम (फेमा) का उल्लंघन हुआ है तो उनके खिलाफ इन कानूनों के तहत मामला दर्ज किया जाएगा।
ईडी द्वारा दर्ज की जाने वाली प्राथमिकी को प्रवतर्न मामला प्रथम सूचना रिपोर्ट (ईसीआईआर) कहा जाता है। उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री द्वारा बर्खास्त किए जाने और भाजपा में शामिल किए जाने के बाद कुशवाहा पहले से ही विवादों का सामाना कर रहे हैं। सीबीआई ने मामले में चार और लोगों को गिरफ्तार किया है।
एजेंसी एनआरएचएम के तहत आवंटित करीब एक हजार करोड़ रुपये के केंद्रीय कोष के इस्तेमाल में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही है। सीबीआई ने चार जनवरी को कुशवाहा के आवास सहित लगभग 60 स्थानों पर छापे मारे थे ।












Click it and Unblock the Notifications