अजीत सिंह को करारा झटका, अनुराधा ने थामा मुलायम का हाथ

लखनऊ। हाल ही में कांग्रेस में शामिल होने के बाद नागरिक उड्डयन मंत्री बने अजीत सिंह की पार्टी आरएलडी को यूपी चुनाव से कुछ समय पूर्व ही एक करारा झटका लगा है। पार्टी की राष्‍ट्रीय महासचिव अनुराधा चौधरी रविवार को उनका साथ छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हो गई हैं। सपा में शामिल होने के बाद अनुराधा ने कहा कि "मैं चौधरी चरण सिंह से प्रभावित होकर आरएलडी में गई थी, लेकिन अब पार्टी इससे भटक गई है इसलिए मैं पार्टी से अलग हो गई।" वहीं दूसरी तरफ सपा मुखिया मुलायम सिंह ने कहा है कि अनुराधा के आने के बाद से पार्टी बेहद मजबूत हो जायेगी।

मुलायम सिंह ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा ह‍ि सपा की लहर तो राज्‍य में है ही मगर अनुराधा के आ जाने के बाद पार्टी को और बल मिलेगा। एपसी अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव और महासचिव आजम खान की मौजूदगी में अनुराधा चौधरी एसपी में शामिल हुईं। इस सिलसिले में पिछले दिनों अनुराधा चौधरी ने एसपी सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव से भेंट की थी।

कई महीनों से यह चर्चा हो रही थी कि अनुराधा का आरएलडी में दबदबा कम होता जा रहा है जिससे वह काफी नाराज बताईं जा रही थी। आपको बताते चलें कि अनुराधा कैराना लोकसभा से सांसद रह चुकी हैं और अजीत सिंह की बेहद करीबी मानी जाती थी। अनुराधा के राजनीतिक कद का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जब वह 2002 में पहली बार विधायक बनीं तो उन्हें मुलायम सरकार में पीडब्ल्यूडी मंत्री बनाया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+