अतुल गुप्‍ता ने संभाली यूपी पुलिस मुखिया की कमान

Atul Gupta
लखनऊ। निवार्चन आयोग के निदेर्श पर कल पुलिस महानिदेशक के पद से हटाये गये बृजलाल की जगह आज अतुल ने प्रदेश के नये पुलिस महानिदेशक का पदभार ग्रहण कर लिया। वर्ष 1976 बैंच के आईपीएस अधिकारी अतुल ने आज बृजलाल से पुलिस महानिदेशक पद का कायर्भार ग्रहण कर लिया, जिन्हें अब पीएसी के पुलिस महानिदेशक के पद पर भेज दिया गया है।

पुलिस महानिदेशक का पदभार ग्रहण करने के बाद अतुल ने संवाददाताओं को बताया, फिलहाल राज्य पुलिस के सामने मुख्य चुनौती आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान कानून एवं व्यवस्था बनाये रखकर स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव करवाने की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश पुलिस अपनी जिम्मेदारियों के प्रति सचेत है और वह चुनाव के निष्पक्ष एवं स्वतंत्र निष्पादन में अपनी कारगर भूमिका निभायेगी और चुनाव आयोग को पूरा सहयोग प्रदान करेगी।

मालूम हो कि शनिवार को मायावती के करीबी माने जाने वाले डीजीपी बृजलाल व प्रमुख सचिव गृह कुंवर फतेह बहादुर सिंह को चुनाव आयोग ने उन्हें पद से हटाने का निर्देष जारी कर दिया था। मुख्य निर्वाचन अधिकारी एसवाई कुरैशी ने कहा था कि प्रदेश के सभी विपक्षी दलों की मांग की थी कि इन अधिकारियों को पद से हटाया जाए क्योंकि इनके पद पर रहने से यह लोग चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित कर सकते हैं। आयोग ने राजनैतिक दलों की मांग को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय सुनाया गया है। आयोग के इस निर्णय से जहां दलों में खुशी फैल गयी वहीं बसपा ने इसे गलत निर्णय करार देते हुए कहा कि इससे पूर्व आयोग को बसपा का पक्ष भी जानना चाहिए था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+