कुशवाहा प्रकरण पर संघ भी भाजपा से नाराज
संघ ने पूछा है कि आखिर बाबू सिंह कुशवाहा को पार्टी में शामिल करने के पीछे मंशा क्या है? कहा जा रहा था कि गडकरी के कहने पर कुशवाहा पार्टी में आये हैं और गडकरी खुद संघ के करीबी माने जाते हैं ऐसे में संघ द्वारा कुशवाहा पर प्रश्न उठाना गडकरी पर आरोप लगाने के बराबर है।
इससे पहले जेडीयू ने भी कुशवाहा के चलते यूपी में भाजपा का साथ छोड़ दिया है। वो प्रदेश की 403 सीटों पर अकेले ही चुनाव लड़ेगें। जिस पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि भाजपा ने कुशवाहा जैसे लोगों को शामिल करके गलत परंपरा की शुरूआत की है।
हर राज्य में भाजपा के साथ साठ-गांठ हो यह जरूरी तो नहीं है। लेकिन नीतीश कुमार ने कहा कि वो बिहार में प्रचार-प्रसार जरूर करेंगे। नीतीश कुमार की तरह ही गोरखपुर से भाजपा के सांसद योगी आदित्यनाथ और भाजपा नेता कीर्ति आजाद ने भी कुशवाहा के शामिल किये जाने पर प्रश्न खड़े किये हैं।













Click it and Unblock the Notifications