बीटेक छात्र को पीटा और लूटा

वह पिलखुवा के एक इंस्टीट्यूट से बीटेक की पढ़ाई कर रहा है और नोएडा की एक कंपनी में पार्ट टाइम जॉब भी करता है। वह ऑटो से सीआईएसएफ कट पर उतरा और पैदल ही इंदिरापुरम की ओर चल पड़ा। थोड़ा आगे बढ़ने पर चार युवकों ने घेरकर उसके साथ मारपीट की। हमलावरों ने किसी भारी वस्तु से प्रहार कर उसे लहूलुहान कर दिया। खून से लथपथ शशिकांत बेहोश हो गया।
बेहोशी की हालत में लुटेरों ने उसकी दो सोने की अंगूठी और एक हजार नगद लूट कर उसे गहरे नाले में फेंक दिया। काफी देर बाद जब उसे होश आया तो उसके कराहने पर सीआईएसएफ के जवान नाले के पास पहुंचे और उसे बाहर निकाला। जवानों ने पहले पीड़ित के पिता आरडी शर्मा और फिर शिप्रा चौकी को सूचना दी। प्राथमिक उपचार के बाद पिता आरडी शर्मा ने घायल बेटे को साहिबाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
उधर, बदरपुर पुलिस ने लूट के मामले में दो आरोपियों बुलंदशहर (यूपी) निवासी किताब सिंह और सिराजपुर, हाथरस (यूपी) निवासी महेश कुमार को गिरफ्तार किया है। गाड़ी में जीपीएस सिस्टम लगे होने से दोनों धरे गए। दोनों अमीर बनना चहाते थे, इसलिए वारदात को अंजाम दिया है। ब्यूरोएटा (यूपी) निवासी विपिन कुमार ने 30 दिसंबर को शिकायत की थी वह बदरपुर में टैक्सी स्टैंड चलाता है।
उसका साला भूरे लाला सिह स्टैंड पर टैक्सी चलाता है। 24 दिसंबर को उसके पास फोन आया था कि वह उसने कहा था कि अज्ञात लोगों ने उसका अपहरण कर लिया है। इसके बाद उसका फोन बंद हो गया। आरोपियों ने बताया कि ये बदरपुर में सहारा माल के पास रहते थे। यहां ये अमीर लोगों को देखते थे। ऐसे में गरीबी को दूर करने के लिए इनके मन में अमीर बनने की ठानी। दोनों भूरे सिंह को जानते थे। वारदात वाले दिन इन्होंने भूरे लाल की टैक्सी को आगरा चलने के लिए बुक किया था। एटा ले जाकर इन्होंने शराब पिलाकर भूरे की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव नहर में फेंक दिया था।












Click it and Unblock the Notifications