आरुषि मर्डर केस: मां-बाप पर चलेगा बेटी की हत्या का मुकदमा

सीबीआई के लिए मिस्ट्री बने इस केस की हिस्ट्री की पर्तों को फिर से खोला जाएगा। सीबीआई आरुषि मर्डर केस में किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई थी। जिसके बाद अनसुलझे इस केस को बंद कर दिया गया था। इस केस में सीबीआई ने आरुषि के माता-पिता पर ही अपनी बेटी की हत्या का शक जाहिर किया था। हालांकि इसके लिए जरूरी सुबूत सीबीआई नहीं जुटा पाई थी।
देश के हाईप्रोफाइल व चर्चित हत्याकांड बन चुके आरुषि मर्डर केस को अभी भी शक की नजर से देखा जाता है। सीबीआई ने अपनी जांच में कहा था कि जब उसे इस केस की जांच सौंपी गई थी उससे पहले सुबूतों से छेड़छाड़ की गई थी।
इस डबल मर्डर केस में आरुषि के साथ राजेश तलवार के नौकर हेमराज की भी हत्या की गई थी। जिसका राज अभी तक खुल नहीं पाया है। हेमराज की हत्या भी उसी रात हुई थी जब जिस रात आरुषि की हत्या हुई थी।
इस मामले में निचली अदालत ने तलवार दंपत्ति को आरोपी बताया था जिसके खिलाफ राजेश तलवार और नुपुर तलवार ने अलग-अलग याचिका दायर की थी। जिसमें से नुपुर तलवार की याचिका खारिज हो चुकी है। राजेश तलवार की याचिका पर सुनवाई सोमवार को होगी।
अब राजेश तलवार और नुपुर तलवार के खिलाफ गाजियाबाद की निचली अदालत में हत्या का मुकदमा चलेगा। अब देखना है कि पहले बन चुके आरुषि मर्डर केस को सुलझाया जा सकता है या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications