युवक का अपहरण कर मांगे पांच करोड़

Haryana: A young man kidnapped For five million
फरीदाबाद। सूरजकुंड थाना क्षेत्र स्थित एक कॉलोनाइजर के बेटे के अपहरण कर लिया गया। बताया जा रहा है कि अपहरणकर्ताओं ने उसकी रिहाई के लिए करीब पांच करोड़ रुपये की फिरौती मांगी है। फिरौती के लिए फोन अपहृत युवक के मोबाइल फोन से ही किया जा रहा है। पुलिस की करीब आधा दर्जन टीमें युवक की तलाश में दिल्ली-एनसीआर में छापेमारी कर रही हैं। युवक की इसी माह में शादी तय है।

लकड़पुर क्षेत्र निवासी एक कॉलोनाइजर के बेटे को बुधवार रात करीब सात बजे से उसके किसी दोस्त का फोन आया। रात करीब आठ बजे युवक घर में थोड़ी देर में लौटने की बात कह कर निकल गया। युवक अपनी कार में निकला था। रात करीब दस बजे युवक के पिता के फोन पर उसके मोबाइल से फोन आया। फोन पर कोई और व्यक्ति था और उसने उसके बेटे की सकुशल रिहाई के लिए पांच करोड़ रुपये की फिरौती मांगी।

बेटे के अपहरण की खबर लगते ही उसके पैरों तले से जमीन निकल गई। परिवार के सभी लोग युवक की तलाश में जुट गए। घटना की सूचना थाना सूरजकुंड पुलिस को दी गई। पुलिस के आला अधिकारियों के नेतृत्व में थाना सूरजकुंड व सीआइए की करीब आधा दर्जन टीमों ने युवक की तलाश शुरू की। युवक की कार इरोज गार्डन के पास लावारिस हालत में खड़ी मिली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+