सर्दी के चलते 16 तक बंद रहेंगे सभी विद्यालय

उन्होंने बताया कि आदेश मिलने के तुरंत बाद उन्होंने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों व विद्यालयों में सूचित कर दिया है, मगर आदेश देर से आने की वजह से आज स्कूल खुल चुके थे मगर आदेश मिलने के बाद विद्यालयों में अवकाश कर दिया गया। उन्होंने बताया कि आदेश सभी स्तर के स्कूल अर्थात प्राइमरी, मिडल, हाई स्कूल व वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल पर लागू होंगे।
दिनभर कोहरा छाए रहने से बढ़ी कंपकपी
तीन दिन तक धूप खिलने के बाद गुरुवार सुबह फिर से धुंध छाने से ठंड बढ़ गई है। आज सुबह लगभग 5 बजे धुंध इतनी गहरी थी कि वाहन दौडऩे की बजाय रेंग-रेंग कर चल रहे थे। दोपहर तक भी धुंध की अधिकता के कारण वाहन चालकों को बत्ती जलाकर वाहन चलाने पड़े। रात से ही धुंध शुरू हो गई थी जो सुबह तक इतनी गहरी हो गई कि 20 मीटर से आगे का कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, धुंध थोड़ी हल्की होती गई मगर दोपहर तक सूर्य देव के दर्शन नहीं हो पाए।
सर्दी को देखते हुए कुछ स्कूल संचालकों ने रविवार तक अवकाश घोषित कर दिए हैं जबकि कुछ स्कूल हाड़ कंपाने वाली ठंड में भी चल रहे हैं। ठंड के बीच कई अभिभावक आज बाइक पर बच्चों को स्कूल तक छोडऩे गए क्योंकि ऑटो व रिक्शा लगभग बंद हो गए हैं। हालांकि धुंध में होने वाले हादसों को देखते हुए कई जिलों में विद्यालयों का समय सुबह 10 बजे से कर दिया है मगर सिरसा जिले में अभी तक विद्यालयों का समय 10 बजे से करने का कोई आदेश प्रशासन की ओर से नहीं आया है।












Click it and Unblock the Notifications