Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

चाचा-भतीजे की पार्टी सपा में कभी नहीं जाऊंगा: डीपी यादव

बदायूं। बसपा से निकाले गये डी पी यादव को लेकर सपा में घमासान दिखने लगा है। जिसके चलते डी पी यादव भी अब सपा के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं। डी पी यादव का कहना है कि सपा मे सभी सत्ता लोभी हो गये हैं। जिसके चलते सपा के लोग एक-दूसरे की ही जड़े काट रहे हैं। सपा चाचा-भतीजा की पार्टी है, इसी कारण सपाइयों का भविष्य दांव पर लग गया है। तमाम अटकलों के बीच डीपी यादव ने साफ किया कि वह अपनी पार्टी राष्ट्रीय परिवर्तन दल के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।

डीपी यादव ने कहा कि वो कभी भी सपा में शामिल होने के लिए अखिलेश यादव के सामने हाथ फैलाने नहीं गये थे। उन्होंने कहा कि वह रामपुर में आयोजित सपा कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी नेता आजम खां से मुलाकात करने गए थे, तभी सपा में शामिल होने की बात चलने पर कुछ मन जरूर बना था। मगर इस दिशा में अब कोई कदम नहीं उठाना चाहते हैं।

गौरतलब है कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने साफ तौर पर कहा था कि उनकी पार्टी में डीपी यादव के लिए कोई जगह नहीं है, उनके रहते तो यादव साहब कभी भी सपा में वापस नहीं आ सकते हैं। जबकि 31 दिसंबर 2011 को आजम खां ने भरी जनसभा में डीपी यादव के बसपा छोड़कर सपा में शामिल होने का एलान किया था। और कहा था कि पार्टी उनका जोर-शोर स्वागत करती है। जिसके चलते आजम खान और अखिलेश यादव के बीच का झगड़ा सार्वजनिक हो गया था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+