पंजाब में 117 सीटों पर चुनावी प्रक्रिया शुरू

Election process in Punjab start
चंडीगड़। पंजाब विधानसभा की 117 सीटों पर चुनाव के लिए राज्यपाल शिवराज पाटिल द्वारा अधिसूचना जारी किए जाने के साथ ही गुरुवार से चुनावी प्रक्रिया शुरू हो गई। राज्य में 30 जनवरी को मतदान होना है । एक अधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि नामांकन भरने की अंतिम तिथि 12 जनवरी होगी और छंटनी का काम 13 जनवरी को होगा।

चुनाव एक्‍सप्रेस

16 जनवरी तक नाम वापस लिए जा सकेंगे । मतदाता सूची के अनुसार मतदाताओं की कुल संख्या करीब एक करोड़ 74 लाख है। मतदान के लिए 19 हजार 724 मतदान केंद्र स्थापित किए जाएंगे मतदान सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक होगा। मतगणना शेष चार राज्यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में चुनावी प्रक्रिया पूरी होने के बाद चार मार्च को होगी।

वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल 14 मार्च 2012 तक है। वर्ष 2007 के आम चुनावों में एक करोड़ 67 लाख मतदाताओं में से 76 प्रतिशत ने एक हजार 43 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला किया था । 2002 में 1.58 करोड़ मतदाताओं में से 65 फीसदी ने 923 उम्मीदवारों की किस्मत तय की थी।

वर्ष 2007 में 798 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी और शिरोमणि अकाली दल-भाजपा गठबंधन की फिर से सत्ता में वापसी हुई थी। एसएडी को 49 और भाजपा को 19 व कांग्रेस को 44 और पांच सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों को जीत मिली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+