तिहाड़ जेल में राजा-कलमाड़ी ने खाया पनीर, पूड़ी और हलवा...

ए राजा और सुरेश कलमाडी को नए साल के पहले दिन खीर, पनीर, हलवा जैसे लजीज व्यंजन दिन के खाने में दिये गये। यही नहीं इन लोगों को अपने घरवालों से बातचीत करने के लिए अनुमति भी दी गयी। वैसे खाने की व्यवस्था अधिकारियों की ओर से पूरे जेल के कैदियों के लिए की गयी थी। लेकिन इन दोनों वीवीआईपी कैदियों की कुछ खास ढंग से खातिरदारी की गयी।
खाना खाने के बाद जेल के कैदी काफी खुश नजर आयें। जेल प्रशासन ने कैदियों के साथ नया साल बहुत ही खुशी और हर्षोल्लास से मनाया। गौरतलब है कि राष्ट्रमंडल खेलों में कथित अनियमितताओं के लिए कलमाडी और 2जी स्पेक्ट्रम घोटाला मामले में राजा भी तिहाड़ जेल में बंद हैं।












Click it and Unblock the Notifications