नाइजीरिया में क्रिसमस समारोह में बरसी मौत, 28 मरे

बोको हरम ने इस विस्फोट की जिम्मेदारी ली है। यह विस्फोट ऐसे समय में हुआ है जबकि उत्तरी नाइजीरिया में उग्रवादियों और सेना के बीच संघर्ष जारी है। इस विस्फोट के फौरन बाद मध्य शहर जोस के एक चर्च में दूसरा धमाका हुआ जिसमें कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गयी। विस्फोट के बाद उग्रवादियों ने कई उत्तरी शहरों में विस्फोटकों और आग्नेय अस्त्रों के जरिये हमले किये।
सेना और पुलिस इन उग्रवादियों को पकड़ने का अभियान छेड़ दिया। सेना के सैन्य प्रमुख जनरल अजुबुइके इहेजिरिका ने कल कहा था कि बोको हरम संप्रदाय के उग्रवादियों ने बृहस्पतिवार को हमले शुरू किये थे। यह गुट क्षेत्र में शरिया कानून लागू करवाना चाह रहा है। देश के पूर्वोत्तर क्षेत्र में सेना और संदिग्ध बंदूकधारियों के बीच छिड़े संघर्ष में कम से कम 70 लोगों के मारे जाने की खबर है।












Click it and Unblock the Notifications