अन्ना हजारे का फीवर उतरा लेकिन अभी भी कमजोरी

 Anna Hazare
रालेगढ़ सिद्धि। समाजसेवी अन्ना हजारे की तबियत ठीक नहीं है। सोमवार सुबह उनकी फिर से मेडिकल जांच हुई है। जिसके मुताबिक अभी फिलहाल अन्ना को फीवर उतर गया है और उनकी प्लस रेट और ब्लड प्रेशर नार्मल है लेकिन फिर भी डॉक्टरों का कहना है कि अन्ना को अनशन नहीं करना चाहिए। अगर वो अनशन करते भी है तो उन्हें कुछ सावधानियां बरतनी होगी क्योंकि उनकी सेहत में सुधार जरूर तो हुआ है लेकिन अभी पूरी तरह से वो फिट नहीं है।

वहीं दूसरी ओर अन्ना अभी भी अपने अनशन पर डटे हुए हैं। उनका कहना है कि उनका अनशन होकर रहेगा। वो ठीक हो जायेंगे। अन्ना के निजी डॉक्टर दौलत बोले का कहना है कि अन्ना को उनकी सलाह है कि वह ज्यादा न बोले और रालेगण सिद्धि से मुंबई जाने के लिए सड़क की बजाय विमान का सहारा लें।

ग़ौरतलब है कि अन्ना को पिछले तीन दिनों से वाइरल फीवर है। उन्हें रविवार को भी 101 डिग्री बुखार था। बुखार के अलावा उन्हें जुकाम और खांसी भी है। उनसे बोला भी नहीं जा रहा है। उनका खाना-पीना भी बहुत कम हो गया है। शरीर में कमजोरी भी है।

आपको बता दें कि मुंबई में एमएमआरडीए में अन्ना अपना अनशन शुरू करने वाले हैं जिसके लिए टीम अन्ना ने किराए के तौर पर 7.78 लाख रुपए दिए हैं और रैली के लिए 5.29 लाख रुपए धरोहर राशि देने का वादा किया है। अन्ना ने कहा कि उनका अनशन पूरी तरह से अंहिंसक होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+