एमसीडी पर लगी अंतिम मुहर

जानकार सूत्रों का कहना है कि इसके साथ ही दिल्ली में अब नगर निगम के चुनावों की तैयारी भी शुरू हो जाएगी। दिल्ली चुनाव आयोग के वरिष्ठ आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि जब तक नगर निगम के विभाजन की अधिसूचना जारी नहीं हो जाती, तब तक चुनाव आयोग के लिए तो एक ही नगर निगम है। जैसे ही अधिसूचना जारी होगी, तीनों निगमों के चुनाव की अधिसूचना भी जल्दी जारी कर दी जाएगी। समझा जा रहा है कि इस लिहाजा से अगला सप्ताह दिल्ली में राजनीतिक सरगर्मियों को बढ़ाएगा।
दिल्ली विधानसभा से विभाजन के प्रस्ताव पर मुहर लगाकर उसे मंजूरी के लिए राष्ट्रपति के पास भेज दिया गया था। लंबा वक्त गुजरजाने के बाद पिछले कई दिनों से दिल्ली सरकार के अधिकारी संबंधित फाइल की खोजबीन में जुटे हुए थे। लेकिन मुख्यमंत्री ने बताया कि फाइल राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के बाद वापस आ गई है। पूर्वी, उत्तरी तथा दक्षिणी दिल्ली नगर निगमों के लिए होने वाले चुनाव में 50 फीसदी सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की जा रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications