यूपी: चुनाव की घोषणा से खुश हुए विपक्षी दल

उन्होंने कहा कि आज से ही आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने के साथ ही अब सरकार की मनमानी पर रोक लग जाएगी। उन्होंने कहा कि अब राज्य में राजकोष की लूट भी नहीं हो सकेगी। सपा ने चुनाव का स्वागत करने के साथ ही राज्य स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनावों के लिए मंत्रिमंडलीय सचिव, गृह विभाग के प्रमुख सचिव तथा पुलिस महानिदेशक को उनके पदों से तत्काल हटा दिया जाए क्योंकि वे बसपा के एजेंटों से अधिक कुछ और नहीं है। उन्होंने कहा कि चुनाव बाद सपा प्रदेश में बहुमत की सरकार बनाएगी और बसपा सरकार के एजेंट बले अधिकारियों को चिन्हित करके उनकी जवाबदेही तय करेगी। उधर भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि प्रदेश की जनता बसपा सरकार की लूट एवं भ्रष्टाचार से त्रस्त थी।
उन्होंने कहा कि चुनाव की घोषणा के साथ ही राज्य की मायावती सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गयी है। प्रवक्ता हृदयनारायण दीक्षित ने कहा कि राज्य में बसपा, सपा एवं कांग्रेस तीनों सगी बहनों जैसे हैं। तीनों ही भ्रष्ट हैं जिनका विकल्प सिर्फ भाजपा ही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि चुनाव की घोषणा के साथ ही भ्रष्टतम मायावती सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गयी है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है कि बसपा एजेंट के तौर पर काम कर रहे अधिकारियों को हटाकर उनके स्थान पर निष्पक्ष अधिकारी तैनात किये जाएं।












Click it and Unblock the Notifications