कलाम करेंगे शहरी अपशिष्ट से बिजली का उत्पादन

कलाम ने यहां पर्यटन मंत्रालय की स्वच्छ भारत अभियान कार्यशाला में कहा कि भारत को छोटे शहरों और नगरीय क्षेत्रो में शहरी अपशिष्ट का उपयोग करने वाले हजारों लघु बिजली संयंत्र की जरूरत है। पर्यटन मंत्रालय को प्रमुख नगरपालिकाओं में लघु एवं मध्यम उद्यमों के साथ मिलकर ऐसे बिजली संयंत्र की स्थापना के संवर्धन के लिए बैंक क्षेत्र के साथ मिलकर काम करना चाहिए।
उन्होंने स्वच्छता पर बल देते हुए कहा स्वच्छ पर्यावरण से समाज मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि हमारी वृद्धि संपोषणीय हो और यह भी सुनिश्चित करे कि उससे पर्यावरण रहने योग्य ही बना रहे। राष्ट्र को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि हम स्वच्छ हरित पर्यावरण में रहे जिससे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पर्यटक हमारे पर्यटन केंद्रों के प्रति आकर्षित हो।












Click it and Unblock the Notifications