यूपी: ताजनगरी आगरा में मिला टाइम बम

घटना शनिवार रात लगभग दस बजे की है। आगरा-हाथरस रोड पर टेढ़ी बगिया चौराहे के नजदीक विशाल ढाबा है। यहां पर रोज की तरह ग्राहक बैठे थे। अचानक किसी की नजर टेबिल के पास रखी पॉलीथीन पर पड़ी। इसमें गोले के आकार की चीज के साथ घड़ी देख बम की आशंका से अफरातफरी मच गई। इसके बाद कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। जिसके बाद बम डिस्पोजल स्कवॉयड और पुलिस फोर्स पहुंचा। आनन-फानन में रास्ता बंद करवा दिया गया, जिसके चलते जाम लग गया। जांच के दौरान सावधानी पूर्वक बम से घड़ी निकालकर उसे डिफ्यूज किया गया।
इस बीच सभी आला अधिकारी मौके पर पहुंच गये। अधिकारियों ने बताया कि यह क्रूड बम है। फिलहाल यह बम पिछले महीनों हास्पीटल में फटे बम की तरह है जिसे सुनसान जगह में रखवाया गया है। मालूम है कि आगरा में तीन माह पहले 17 सितम्बर को हरीपर्वत क्षेत्र के जय हॉस्पीटल में बम धमाका हुआ था। जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए थे। धमाके से इमारत क्षतिग्रस्त भी हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications