दिल्‍ली में बारिश की आशंका और बढ़ेगी ठंड

Temperature in Delhi will remain biting cold in next few days
दिल्ली (ब्यूरो)। दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में ठंड ने अब अपना जलवा दिखना शुरू कर दिया है। वहीं मौसम विभाग का अनुमान है कि राजधानी में सोमवार को बारिश हो सकती है, जिस कारण तापमान में और कमी आएगी। बारिश के कारण सुबह के समय घने कोहरे के भी आसार नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग के सूत्रों ने बताया कि रविवार की रात कुछ और सर्द हो सकती है।

जिसके कारण सोमवार को बारिश की संभावना है। वहीं ताममान के 3.5 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं। शनिवार को 4.5 के लगभग तापमान रहा। इस सीजन की सबसे ठंडी सुबह शुक्रवार को की थी। पारा लुढ़कर 4.7 डिग्री तक पहुंच गया था, जो सामान्य से 4 डिग्री कम है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले एक हफ्ते तक कड़ाके की ठंड का यह दौर जारी रहेगा।

मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के मुताबिक, पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी और दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक अपर एयर सिस्टम बना हुआ है। इसके साथ ही रविवार से भारतीय इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ भी दस्तक देगा।इन कारकों के असर से जहां जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और बारिश होगी, वहीं दिल्ली सहित पूरे नॉर्थ वेस्ट इंडिया में घना कोहरा छाने की आशंका है।

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी उत्तरप्रदेश और उससे सटे हुए दिल्ली के कुछ इलाके, बिहार और उत्तरी हरियाणा के कुछ इलाकों में कोहरे का असर सबसे ज्यादा दिखेगा। अगले शुक्रवार तक दिल्ली का न्यूनतम तापमान 5 से 7डिग्री के आसपास दर्ज होगा। घने कोहरे की वजह से तेज धूप नहीं खिलेगी। ऐसे में घर के भीतर ही नहीं , बाहरभी ठिठुरन रहेगी। शाम के समय कोहरा रहने की संभावना है।

तापमान 22 से 5 डिग्री के आसपास रहने के आसार हैं। आगे के अनुमानों के मुताबिक , मंगलवार तक अधिकतम तापमान 21 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+