अटल के जन्मदिन को सुशासन दिवस के रूप में मनायेगी भाजपा

Former Prime Minister Atal Bihari Vajpayee
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी को नयी पहचान देने वाले पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्म दिन को अलग तरीके से मनाया जाएगा। पार्टी ने आगामी 25 दिसम्बर श्री वाजेपई के जन्म दिन को राष्ट्रीय सुशासन दिवस के रूप में मनाने का फैसला लिया है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक के अनुसार श्री वाजपेई के जन्म दिवस पर पूरे प्रदेश में पार्टी कार्यकर्ता जिला स्तर पर बड़े-बड़े कार्यक्रमों का आयोजन कर इसे सुशासन दिवस के रूप में मनाएंगे। ज्ञात हो कि भाजपा में अटल बिहारी बाजपेई का एक विशेष मुकाम है और वह पिछले काफी समय से बीमार चल रहे हैं।

श्री बाजपेई के बीमार होने के बाद पार्टी काफी कमजोर हो गयी है और तो और विपक्षियों ने भाजपा को वेन्टीलेटर पर चलने वाली पार्टी तक करार दे दिया है। पार्टी के नेता जानते हैं कि जमीन से जुड़े श्री वाजपेई का ही नाम ऐसा नाम है जिसके सहारे वह प्रदेश में कई सीटों पर जीत हासिल कर सकते है। इसी वजह से पार्टी उनके जन्म दिन को विशेष तौर पर मना कर लोगों को पार्टी से जोडऩे का प्रयास कर रही है।

श्री पाठक ने बताया कि पार्टी ने तय किया है कि 25 दिसम्बर को प्रदेश तथा जिला स्तर पर जन प्रतिनिधि एकत्रित होकर अटल बिहारी वाजपेई के सुशासन संबंधी कार्य के गौरव के लिए सुशासन का संकल्प लेंगें। उन्होंने बताया कि सुशासन दिवस पर पार्टी कार्यकर्ता पूर्व में राजग सरकार द्वारा सुशासन के लिए उठाए गए कदम तथा भाजपा की सरकारों द्वारा सुशासन के लिए किए जा रहे कार्यो की जानकारी जनता को देकर उनको पार्टी से जोडऩे का कार्य करेगी। उसी दिन श्री वाजपेई के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा देश के विकास एवं सुशासन हेतु उठाए गए सुशासन कदम पर निबन्ध प्रतियोगिता एवं प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+