जलवायु परिवर्तन के चलते सूख गया अंटार्कटिका

आस्ट्रेलियाई अंटार्टिका क्षेत्र इकाई ने इस क्षेत्र से विभिन्न आंकड़े जुटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह आंकड़े 2008 में शुरु हुई अंटार्टिका गमबर्तसेव प्रांत परियोजना के अंतर्गत जुटाये गये। इन मानचित्रों से ऐसी विभिन्न चोटियों का पता चला है जो तीन हजार मीटर से ज्यादा उंची हैं।
दल के सदस्य डा रोनालड वार्नर ने कहा कि इन नक्शों से पता चल सकेगा कि इन महाद्वीप में बर्फ का प्रवाह कैसे होता है। इससे यह भी जानने में सहायता होगी कि जलवायु परिवर्तन के चलते यहां क्या असर रहेगा। हालांकि वैज्ञानिकों का मानना है कि दक्षिणी ध्रुव के कुछ और हिस्सों से भी आंकड़ें जुटाये जाने हैं जिससे और अधिक जानकारी मिल सके।












Click it and Unblock the Notifications