कलाम की तलाशी लेने वाले अधिकारी निष्कासित

उन्होंने बताया कि 20 अक्तूबर 2011 को कलाम को लिखे एक पत्र में टीएसए के प्रशासक जान एस पिस्टल ने उनकी सुरक्षा जांच की घटना के लिए खेद व्यक्त किया और माना कि टीएसए कर्मियों ने प्रतिष्ठित व्यक्तियों की शीघ्र जांच के लिए उचित प्रक्रियाओं का पालन नहीं किया। वाशिंगटन स्थित भारतीय दूतावास ने सूचित किया है कि कलाम की सुरक्षा जांच की घटना में शामिल टीएसए के दो अधिकारियों को नौकरी से निकाल दिया गया है।
अहमद ने प्रो पी जे कुरियन के प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि अमेरिकी प्रावधानों के अंतर्गत पूर्व राष्ट्रपति कलाम अमेरिकी हवाईअड्डों पर सुरक्षा जांच से छूट प्राप्त व्यक्तियों की श्रेणी में नहीं आते। उनके दर्जे को देखते हुए अमेरिकी अधिकारियों ने अपने हवाईअड्डे पर उन्हें सुरक्षा बल तथा एस्कोर्ट और निजी जांच सहित शिष्टाचार प्रदान किया है। बहरहाल, विदेश राज्य मंत्री ने माना कि अमेरिका के हवाईअड्डों पर संबंधित सुरक्षा प्रक्रियाओं के कारण यात्रा करने वाले प्रतिष्ठित यात्रियों को असुविधा की कई घटनाएं हुईं जो राजनयिक शिष्टाचार और विशेषाधिकारों के अनुकूल नहीं हैं।












Click it and Unblock the Notifications