'चिदंबरम के इशारे पर बरसी थीं बाबा रामदेव पर लाठियां'

उनका कहना है कि बाबा रामदेव पर लाठियां चिंदबरम के कहने पर बरसायी गयी थीं। अदालत मित्र ने अपनी राय में कहा है कि योग गुरु और उनके समर्थकों पर की गई कार्रवाई राजनीति से प्रेरित लगती है।
मालूम हो कि 4 जून की रात को दिल्ली के रामलीला मैदान में दिल्ली पुलिस ने बाबा रामदेव के अनशन पर कहर बरपाया था जिसमें कोई औरतें और बच्चे घायल हो गये थे। इस हमले की शिकार बाबा रामदेव की सहयोगी राजबाला की मृत्यु दिल्ली के अस्पताल में बाद में हो गयी थी।
गौरतलब है कि 2 जी घोटाले और एक निजी होटल और उसके मालिक के खिलाफ एफआईआर वापस लेने में पद के दुरुपयोग का आरोप झेल रहे केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदंबरम के इस्तीफे की मांग लगातार विपक्ष कर रहा है। इसी के चलते आज संसद को स्थगित कर दिया गया है। अब सोमवार को संसद चलेगी।












Click it and Unblock the Notifications