चीन के भारत पर हमले की आशंका से पीएम का इंकार
दिल्ली।
चीन द्वारा भारत पर हमले की तैयारी करने की आशंकाओं को खारिज करते हुए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि दोनों देश सीमा से जुड़े मुद्दों का समाधान बातचीत से निकालने की नीति पर काम कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने यह भी बात मानी कि इस दिशा में हाल में अधिक प्रगति नहीं हुई है। मनमोहन सिंह ने कहा हमारी सरकार उन विचारों को नहीं मानती कि चीन भारत पर हमले की तैयारी कर रहा है। id="toptextpromo">लोकसभा
में प्रश्नकाल के दौरान सपा नेता मुलायम सिंह यादव ने दावा किया कि उनके पास सूचना है कि चीन की ओर से भारत पर हमले की तैयारी है। इस उद्देश्य से चीन ने सीमा के पास के कुछ क्षेत्रों पर नजर गढ़ा रखी हैं। सपा प्रमुख ने कहा अगर भारत ने इस ओर चीन से बातचीत नहीं की तो समझो हमला तय है। इस पर प्रधानमंत्री ने सदन को आश्वस्त किया कि चीन से लगी भारत की सीमा पर काफी हद तक शांति है और कभी कभी वास्तविक नियंत्राण रेखा को लेकर दोनों देशों के अलग अलग नजरिये के कारण कुछ बातें सामने आती हैं। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>यादव
ने यह भी दावा किया कि चीन ने ब्रमपुत्रा नदी की धारा रोक दी है। प्रधानमंत्री ने स्वीकार किया कि चीन के सैनिकों द्वारा उन इलाकों में सीमा पार करने की कुछ घटनाएं सामने आई है जिन्हें भारत अपना हिस्सा मानता है। हालांकि चीन का रूख भारत के दावे के विपरीत है। चीन ने कहा है कि उसने कभी भी सीमा शर्तों का उलंघन नहीं किया है।











Click it and Unblock the Notifications