मनरेगा का पैसा मायावती हजम कर जाती हैं: राहुल गांधी

'सत्ता में आये तो बदलेगी यूपी की तस्वीर'
सपा बाहुल्य क्षेत्र में गरजते हुए राहुल गांधी ने अपनी वो ही बातें दोहरायी जो उन्होंने अपने पिछले दौरे में कही थीं। उन्होंने कहा कि यूपी सरकार पूरी तरह से भ्रष्ट है। वो मनरेगा के पैसे से अपनी जेबें भरती है। सपा का भी जमीर मर चुका है, उसे प्रदेश की जनता से कोई लेना-देना नहीं है। कांग्रेस युवराज ने कहा कि मैं कहीं भी चला जाऊं रहूंगा यूपी का ही। और यह रिश्ता कभी भी नहीं टूटेगा। राहुल गांधी ने दावा किया कि अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो यूपी की सूरत बदल जायेगी। और निश्चित तौर पर यहां के लोग नौकरी के लिए बाहर नहीं जायेंगे बल्कि यहां पर लोग नौकरी के लिए आयेंगे।
'दस साल के बाद लोग कहेंगे, जागो, उठो और चलो यूपी'
एक बार फिर से राहुल गांधी ने कहा कि सीएम मायावती जी और सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह जी ने दोनों ने प्रदेश की जनता की भावनाओं का खून किया है। राहुल ने साफ तौर पर माया सरकार को प्रदेश की प्रगति पर बाधक बताया। किसानों की वकालत करते राहुल ने बीएसपी सरकार को उनकी दुश्मन बताया।
एक बार फिर से राहुल ने कहा कि हम मनरेगा के लिए दिल्ली से पैसे भेजते हैं जिन्हें बसपा के कार्यकर्ता खा जाते हैं। राहुल गांधी ने कहा कि यहां सड़क बनती है जो तीन महीने बाद टूट जाती है। कारण है घटिया क्वालिटी की चीजों का इस्तेमाल जो कि बसपा कार्यकर्ताओं की ओर से होता हैं क्योंकि वो आधे पैसे अपनी पैकट में रख लेते हैं। केन्द्र से यूपी को मुंहमांगा पैसा मिलता है। लेकिन उसका फायदा प्रदेश की जनता को नहीं मिलता है। यहां 2 हजार किमी की जमीन को बिल्डरों को दे दिया जाता है।
पांच साल में ही लोग बदलाव महसूस करेंगे: राहुल गांधी
ना तो मुलायम और ना ही मायावती दोनों गरीब जनता से मिलते हैं अगर शायद वो उनसे मिले तो एहसास होगा कि जनता क्या खाती है और क्या पीती है? खुद तो वो आलीशान मकानों में रहते हैं और गरीब जनता को दो जून की रोटी नसीब नहीं। यह भ्रष्टाचार और जनता को शोषण नहीं है तो और क्या है। राहुल ने साफ किया अगर जनता उनकी सरकार को चुनती है तो आने वाले बीस सालों में यूपी की तस्वीर एक विकसीत राज्य में बदल जायेगी। ऱाहुल ने कहा कि वो वादा करते है कि कांग्रेस अगर सत्ता में आयी तो प्रदेश में कोई भूखा नहीं रहेगा। हर पेट को खाना और हर हाथ में कांम होगा।












Click it and Unblock the Notifications