वर्ष 2021 तक पूरी दिल्ली में होगा मेट्रो का नेटवर्क
नयी
दिल्ली। अगले दस वर्षो में पूरी राजधानी में दिल्ली मेट्रों का नेटवर्क होगा और इसका प्रयास होगा कि भाड़े को कम से कम रखा जाए ताकि सभी के लिये नवीन परिवहन प्रणाली को वहनीय एवं लोकप्रिय बनाया जा सके। दिल्ली मेट्रों के प्रमुख ई. श्रीधरन ने कहा कि तीसरे चरण का काम शुरू हो चुका है और इसमें 103 किलोमीटर लंबी लाइन बिछेगी। id="toptextpromo">चौथे
चरण में राजधानी के 104 किलोमीटर को कवर किया जाएगा और पांचवें चरण की भी जरूरत पड़ सकती है क्योंकि शहर का विस्तार हो रहा है। उन्होंने कहा कि मेट्रो नवीन परिवहन प्रणाली का एकमात्र सस्ता एवं वहनीय माध्यम है जो देश के घनी आबादी वाले शहरों की भीड़भाड़ को कम करेगा। उन्होंने प्रेस से साक्षात्कार में कहा कि मेट्रों को पूरे शहर को कवर करना चाहिए। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>इसके
लिये तीसरा चरण पूरे होने चाहिए और फिर चौथा चरण भी पूरा होना चाहिए। वर्ष 2021 हमारा लक्ष्य है (पूरी दिल्ली को जोड़ने के लिये) यानी दस वर्ष और। यह पूछने पर कि मेट्रों दिल्ली के कितने हिस्से को कवर करेगी तो उन्होंने कहा कि हम लगभग पूरे नगर को कवर करेंगे। शहर का विस्तार हो रहा है और जनसंख्या बढ़ रही है।











Click it and Unblock the Notifications